क्या भारतीय टीम Asia Cup 2023के सुपर फोर में पहुंच पाएगी?
Asia Cup 2023 के ग्रुप A में भारत, नेपाल और पाकिस्तान और श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं।
भारत और नेपाल सोमवार, 4 सितंबर को अपना दूसरा एशिया कप मैच खेलेंगे, जिसमें विजेता पाकिस्तान के साथ सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई होगा हालाँकि, अगर शनिवार की तरह एक और वॉशआउट होता है, तो संभावना है की भारत 2 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लेगा।
अगर भारतीय टीम नेपाल के सामने जीत जाती है, तो उनके टोटल 2 प्वाइंट होंगे और उसके साथ भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगी पाकिस्तान के साथ। अगर भारत सुपर 4 में पहुंच जाती है तो 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
क्या पाकिस्तान टीम सुपर 4 में पहुंच गई?
पाकिस्तान टीम बन गई Asia Cup 2023 के सुपर 4 चरण में जाने वाली पहली टीम। शनिवार, 2 सितंबर को पल्लेकेले में पहली पारी के बाद भारत के खिलाफ ग्रुप A का बड़ा मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले दौर में पाकिस्तान टीम ने जगह बनाई।
पाकिस्तान एशिया कप 2023 के सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। पूर्व चैंपियन ने पाकिस्तान ने 2 मैचों में 3 अंकों के साथ सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई किया। बाबर आजम की टीम ने 30 अगस्त को नेपाल को 238 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। Asia Cup 2023 की फाइनल मैच 17 सितंबर को कोलंबो, श्रीलंका में खेली जाएगी।
पाकिस्तान ग्रुप A में शीर्ष पर है और अपने शुरूआती मैच में नेपाल को हराने के बाद उसने और भारत के खिलाफ वॉशआउट से एक अंक अर्जित करने के बाद बाबर आजम की टीम सुपर फोर के लिए क्वालिफाइड हो गई है।
एशिया कप 2023 के फाइनल और सुपर 4 मैचों के लिए स्थान बदल सकता है। (venue may change for Asia Cup final and super 4)
बारिश के कारण एशिया कप 2023 के फाइनल और सुपर-4 मैचों का आयोजन स्थान कोलंबो से पल्लेकेले स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पल्लेकेले में एशिया कप 2023 के फाइनल और सुपर-4 मैचों खेले जाने की संभावना है।
कोलंबो के साथ-साथ दांबुला को भी सुपर-4 मैचों और फाइनल के आयोजन स्थान के रूप में माना जा रहा है, लेकिन पल्लेकेले इन मैचों की मेजबानी के लिए पसंदीदा बना हुआ है परंतु मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कोलंबो में लगातार बारिश होगी, इसी लिए Asia Cup 2023 फाइनल और सुपर 4 मैचों को पल्लेकेले या दांबुला में शिफ्ट कर सकते है।
एशिया कप 2023 सुपर फोर शेड्यूल (Asia cup 2023 super four schedule)
जो भी सुपर फोर टीम होगी उनके बीच ये मैच खेली जाएगी और सिर्फ पहली मैच को छोड़ के बाकी सारी मैच श्रीलंका में खेली जाएगी। नीचे हमने आपको सुपर 4 के शेड्यूल के बारे में बताया है:
Date | Match | Country |
6 September | A1 vs B2 | Lahore, Pakistan |
9 September | B1 vs B2 | Colombo, Sri Lanka |
10 September | A1 vs A2 | Colombo, Sri Lanka |
12 September | A2 vs B1 | Colombo, Sri Lanka |
14 September | A1 vs B1 | Colombo, Sri Lanka |
15 September | A2 vs B2 | Colombo, Sri Lanka |
17 September | FINAL | Colombo, Sri Lanka |
Read More
https://cricifc.com/ind-vs-pak-asia-cup-2023/
https://cricifc.com/web-stories/3-most-wicket-taker-for-india-against-sri-lanka-in-t20is/
https://cricifc.com/asia-cup-2023-india-squad-asia-cup-2023-team-match/
Live Score : https://www.espncricinfo.com/
क्या भारतीय टीम Asia Cup 2023के सुपर फोर में पहुंच पाएगी?